Ticker

6/recent/ticker-posts

देशभक्तों से ही देश की शान है,देशभक्तों से ही देश का मान है-धनंजय मिश्र



   सिकन्दरपुर,बलिया-

(सनोज कुमार)

उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर सिकंदरपुर बलिया में  26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम अध्यक्ष धनंजय मिश्रा के द्वारा संपन्न हुआ।अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ,प्रबंधक अजय मिश्रा, एवं प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने संविधान और हमारे कर्तव्य पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर धनंजय मिश्र में कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है।

 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी अरविंद शर्मा ,तन मन राय, प्रज्वल राय ,योगेश तिवारी, नितेश चौरसिया ,मन्नू पटेल ,बिंदा गौतम, शक्ति राय शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments