Ticker

6/recent/ticker-posts

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न



(बलिया डेस्क)


 

आज 27 मार्च 2022 को विकासखंड बांसडीह अंतर्गत ग्राम सैदपुरा सैदनाथ बाबा के स्थान पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मीटिंग की गयी! अध्यक्षता रघुनाथ जी गोंड तथा संचालन बांसडीह तहसील उपाध्यक्ष उमाशंकर गोंड ने किया!


 सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय बसंडीह ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया जिसमें रघुनाथ गोंड ब्लॉक अध्यक्ष, मुकुलधन गोंड उपाध्यक्ष,अनुज कुमार गोंड उपाध्यक्ष, देवेंद्र प्रसाद गोंड सचिव, रामाशंकर गोंड सहसचिव, राजेश गोंड संगठन मंत्री, शेषनाथ गोंड संगठन मंत्री, बच्चालाल गोंड संगठन मंत्री, शुभनाथ गोंड ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा, अमित कुमार गोंड उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रसाद सचिव युवा मोर्चा चुने गए!


 चुने गए पदाधिकारियों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना व प्रदेश उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गोंड जी की उपस्थिति में तहसील अध्यक्ष तारकेश्वर गोंड, उपाध्यक्ष उमाशंकर गोंड ने सभी पदाधिकारियों को जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई!


 इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में पार्टी की समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना करो की नीतियों से आम जनता को अवगत कराते हुए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर वन बूथ 10 यूथ के तर्ज पर गांव गांव में बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा।।

Post a Comment

0 Comments