Ticker

6/recent/ticker-posts

घर से फरार किशोरी को मुंबई पुलिस ने नगरा से किया बरामद



नगरा,बलिया।। नगर थाना के पुलिस की मदद से मुंबई से गायब किशोरी को मुंबई पुलिस ने नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव से बरामद करने सफलत प्राप्त की है।

 मुंबई पुलिस ने उसके प्रेमी बादल को भी गिरफ्तार कर लिया।

 मुंबई पुलिस ने प्रेमी युगल को न्यायालय में पेश करने के बाद मुंबई ले गई।

 बता दें कि गौवापार निवासी बादल मुंबई कमाने गया था। 

मुंबई में ही वह अपने दोस्तों के साथ एक मकान में किराए पर रहने लगा। 

वही मकान मालिक की पुत्री से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया।

 इसके बाद बादल अपने घर वापस आ गया।

 इसके बाद किशोरी प्रेमी को खोजते हुए गौवापार प्रेमी के घर पहुंच गई। 

किशोरी के परिजनों ने मुंबई में ही युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया।

 इसके बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने शनिवार को नगरा पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।


रिपोर्ट/बसन्त पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments