Ticker

6/recent/ticker-posts

आपसी लड़ाई में कुएं में गिरे दो सांड ऐसी बची जान

 


हल्दी, बलिया। 

रिपोर्ट-सन्तोष तिवारी
जाके राखो साईया,मार सके ऩ कोय 

बाल ना बांका कर सके जो जग बैरी होय।

यह कहानी बिल्कुल सही चरितार्थ हो रही है।

क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौंता में एन एच 31के उत्तर सड़क के पास में ही वर्षों पुराना एक कुआं है जो अब जर्जर स्थिति में है और कई लोग तो ये भी नहीं जानते कि यहां कोई कुआं भी है। विगत मंगलवार की देर रात में दो सांड आपस में लड़ते हुए कुये में गिर गए।आस पास के दुकानदारों को भी पता नहीं चला कि कोई कुआं में गिरा है।यह तो महज संयोग ही था कि एक अनजान व्यक्ति उस कुएं की तरफ बढ़ गया और उसे कोई आवाज सुनाई दी।नीचे झांककर देखा तो दो सांड गिरे हैं लोगो को आवाज दी। उपस्थित भीड़ में किसी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौंता मनीष सिंह को सूचना दिया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौंता मनीष सिंह ने तत्काल थानाध्यक्ष हल्दी को सूचना दिया। थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह फौरन सदल बल मौके पर पहुंचे और ग्रीन एक्सप्रेसवे से हाइड्रा मंगवाई। दो जाबाज लड़के हाइड्रा के साथ कुएं में उतरे और दोनों सांडो को बारी बारी से बाहर निकाला।दोनो सांड सही सलामत जीवित थे।लोगों में चर्चा का विषय बन गया है कि रात भर कुएं में रहने के बाद भी जिन्दा है ये सिर्फ ईश्वरीय कृपा ही है। इसी लिए कहते हैं कि जाको राखे साईया मार सके न कोय।इस सराहनीय कार्य में पवन उपाध्याय, भोला यादव के साथ साथ गोरक्षक अध्यक्ष कृष्णा सिंह,ग्राम प्रधान मुड़ाडीह  संतोष पासवान, अजमु   दीन,भिखारी सिंह,रिंकू सिंह का विशेष योगदान रहा।कुएं में उतरने वाले दोनों लड़के अक्षय लाल ततवा, व कृष्णा यादव को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरसौंता मनीष सिंह ने 1100,1100सौ रुपए से पुरस्कृत किया।






Post a Comment

0 Comments