Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई



नेहाल अख्तर

रसड़ा बलिया।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नगर के बनिया बांध निवासी अंजनी कुमार सिंह के बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह को एक वर्ष के लिए मनोनीत कर आशा जताई कि दिए गए दायित्व को निष्ठा व लगन के साथ निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। पहला  संगठन को गति प्रदान कर संगठन का जनाधार बढ़ाने का सहयोग बनाएंगे। हरकिशन सिंह, सत्यदेव सिंह त्यागी, रमाकांत सिंह, चंदन तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया। 

Post a Comment

0 Comments