Ticker

6/recent/ticker-posts

बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने थामा सपा का दामन

 


   बलिया उत्तर प्रदेश।। 


 बलिया24न्यूज़ 

359 विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के वरिष्ठ BJP कार्यकर्ता ने पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है, वर्तमान विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी को बताया पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण।


खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहां 359 विधानसभा सिकन्दरपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता ने भाजपा को छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान समाजवादी पार्टी के 359 विधानसभा के प्रत्याशी मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


तथा यह आश्वस्त किया कि 359 विधानसभा सिकंदरपुर से भारी मतों से आपको विजई बनाने का काम किया जाएगा।

उक्त अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विगत पिछले चुनाव में वर्तमान विधायक महोदय के लिए हम कार्यकर्ताओं ने तन मन धन के साथ लोगों के बीच में जाकर वोट मांगने का काम किया तथा उनको भारी मतों से विजई भी बनवाया परंतु उनके द्वारा लगातार 5 सालों तक हम कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।

जो सम्मान हम कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए वह सम्मान कभी वर्तमान विधायक द्वारा नहीं दिया गया।

उन्होंने समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विश्वास रखते हुए कहा समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है तथा पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी कार्यकर्ताओं की लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ने का काम करते हैं। इसलिए हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके कार्यकाल में हम कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलेगा तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी सुना जाएगा।


Post a Comment

0 Comments