Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के इस युवा नेता नें पार्टी छोड़, थामा कांग्रेस का दामन




 

कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश सिंह 'गाट' का करेंगे समर्थन /सत्यम सिंह गुड्डू


 बलिया, उत्तर प्रदेश। 


(बलिया24न्यूज़)


भारतीय जनता युवा मोर्चा नवानगर के उपाध्यक्ष सत्यम सिंह गुड्डू ने देर रात अपने पद के साथ ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे का ऐलान करते हुए लिखा कि "मैं सत्यम सिंह गुड्डू भारतीय जनता युवा मोर्चा नवानगर मण्डल उपाध्यक्ष आप सभी सिकंदरपुर क्षेत्रवासियों को नमस्कार करता हूं और मैं आज अपने सिकंदरपुर विधानसभा के पांच साल के कार्यों को देखते और विकास के बारे में सोचते हुए  मैं भाजपा के सिकंदरपुर 359 विधानसभा के प्रत्यासी से नाखुश  होकर पिछले पांच साल तक जो इंसान अपने कार्यकर्ताओं को कुछ नही समझा अपने वोटरों से चुनाव के समय सिर्फ मिलने आता है।


 ऐसे लोगो के साथ मैं आगे काम नही कर सकता।

 ऐसे लोग अपने नाम पे पांच सौ वोट नही पा सकते जो कि इस बार के चुनाव में इनको पता चल जाएगा।   

और मै अब अपने सिकंदरपुर विधानसभा को किसी बाहरी के हाथ में नहीं सौंपा जाएगा इसका संकल्प लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देता हूं।"


 उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल में भाजपा विधायक ने उनके जैसे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अपमान किया है। 


भाजपा प्रत्याशी पर बाहरी और मतलबी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पूरे सिकंदरपुर के भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान विधायक से नाराज़ हैं।


 उन्होंने बताया कि पूरे नवानगर मंडल में अपने दल बल के साथ कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश सिंह 'गाट' का समर्थन करेंगे। सत्यम ने दावा किया है कि उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बृजेश सिंह गाट के साथ आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है जल्द ही वे कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

Post a Comment

0 Comments