Ticker

6/recent/ticker-posts

महा ब्राह्मण समाज की अवहेलना सदियों से होती आ रही है- टुनटुन पाण्डेय



बलिया, उत्तर प्रदेश।

अखिल भारतीय महा ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में बलिया जिले के बांसडीह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय महा ब्राह्मण समाज के जिले के तमाम पदाधिकारी एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से महा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधित भाषण में कहा कि हमारे महा ब्राह्मण समाज की अवहेलना सदियों से होती आ रही है समाज में हम को उचित स्थान नहीं मिलता है लगभग 75 वर्षों से हमारा शोषण हुआ है जो भी सरकारी आती है हमको आश्वासन पर आश्वासन देती रहती है।

 केवल चुनावी झांसा देकर हम लोगों का वोट लिया जाता है और सुना हो जाने के बाद हमको कोई पूछने वाला नहीं रहता है।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पिछली सरकार में हम लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं तन मन धन से रहकर रामगोविंद चौधरी को चुनाव जीताया चुनाव जीतने के बाद हम लोग नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से मिले उन्होंने चुनाव में हमसे वादा किया था अपनी सरकार में हमारे पदाधिकारियों को कोई ना कोई पद दिलाएंगे।

 लेकिन 2012 के चुनाव के 5 साल बीत जाने के बाद मंत्री होने के बावजूद भी हमारे बिरादरी के लोगों की कोई सुध नहीं ली गई जिससे कि हमारे समाज के लोग काफी हतोत्साहित हुए।

 इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सुरेश पांडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारी बिरादरी की संख्या करीब 8 परसेंट है जो भी सरकारें आती है हमारी बिरादरी के लोगों को चुनावी झांसा देकर केवल हम लोग का इस्तेमाल किया जाता है।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से महा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आने वाले समय में वर्तमान सरकार ने ओबीसी के आरक्षण कोटे में महा ब्राह्मण बिरादरी को लाने का फैसला किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू पांडे प्रदेश सचिव ने कहा कि आरक्षण का महत्व हमारी जांच के लोगों को उस समय खटकता है जब हमारे घर के लड़कों को एक नंबर या दो नंबर से किसी परीक्षा में छांट दिया जाता हैं।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष टुनटुन पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण के साथ रह कर महा ब्राम्हण तिरस्कार की दंश झेल रहे थे अब अलग हो गए हैं।

 हम महा ब्राह्मण जाति के लोग आने वाले चुनाव में अपने झंडे और बैनर के तले दमदारी से चुनाव भी लड़ेंगे उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण हमको सरकार देती है तो हमारी कोई जात बदलेगी हम कल भी पूज्य थे आज भी रहेंगे और इस आरक्षण से हमारा उत्थान होगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी तिवारी एवं संचालन पवन तिवारी ने किया।

 कार्यक्रम में सुरेश पांडे, पप्पू पांडे, कन्हैया पांडे, राजेश पांडे एलआईसी, विनोद पांडे ,गंगासागर पांडे, अनिल पांडे, रितेश पांडे, शिवम तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी,अनूप तिवारी, दीपक तिवारी, उदय पांडे, संजीव तिवारी, रजनीश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, सत्यम तिवारी,महात्मा पांडे, पप्पू पांडे, राममिलन तिवारी, मनोज तिवारी, वीरेंद्र तिवारी तमाम सैकड़ों महा ब्राह्मण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट/ अरविंद पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments