घायलों के इलाज के दौरान अस्पताल में भी हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बलिया जनपद के सिकन्दरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर से सटे गड़ही में मछली मारने से रोकने को लेकर उठे विवाद में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई,और दोनों तरफ से ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने लगे,घटना में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर के छठ घाट की साफ सफाई भी चल रही थी।
सूचना मिलते ही सिकन्दरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, छठ पर्व की तैयारी के तहत कस्बे के चतुर्भुज नाथ मंदिर स्थित पोखरे की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी राजू तुरेहा और अन्य लोग घाट की साफ-सफाई करा रहे थे। तभी कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पोखरे में मछली मारने की कोशिश की जा रही थी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्ष से कहा-सुनी शुरू हो गई और गाली-गलौज के साथ विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि विवाद शांत होने के बाद जब सफाई कराने वाले लोग मंदिर गेट की ओर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का जमकर प्रयोग किया गया। दोनों ओर से हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल में भी हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
घटना के बाद घायल पक्ष के कुछ लोग उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने तत्काल हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
👇👇
लिंक पर क्लिक करें👉मछली मारने को लेकर जमकर हुई मारपीट, चला ईंट-पत्थर,दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक घायल
घायल राजू तुरेहा निवासी बढ्ढा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह छठ घाट की सफाई कराने में जुटा था, तभी हरिजन समुदाय के कुछ लोग एकजुट होकर उस पर हमला कर बैठे। तहरीर में आधा दर्जन नामजद सहित लगभग दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने छत से पत्थरबाजी भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी को भी गंभीर चोटें आईं है। वही दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल है उनके द्वारा भी तहरीर दिया गया है
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की। घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है,विधिक करवाई की जा रही है।
0 Comments