Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन रक्षा: बाल श्रम उन्मूलन और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान


बलिया, 5 फरवरी 2026: AHT थाना जनपद बलिया द्वारा थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया क्षेत्र में "ऑपरेशन रक्षा" चलाया गया, जिसके तहत बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति और नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी नरेश कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति, अनैतिक देह व्यापार और नशा मुक्ति के संबंध में लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान लोगों को टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 और साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments