Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च प्राथमिक बिद्यालय एव प्राथमिक बिद्यालय के बच्चो द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।



हल्दी।(सन्तोष तिवारी).आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय स्वंयम्बर छपरा बिगहीं में शानिवार को प्रभात फेरी निकाली गयी।

 इस दौरान बच्चों ने तिरंगे के साथ प्रभात फेरी की और देश भक्ति के नारे लगाए। साथ ही लोगों को राष्ट्रप्रेम के लिए जागरुक किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर पुरे गाँव में घुमाया गया। रैली में भारत माता की जय,बन्दे मातरम् आदि  नारे लगाते हुए बच्चें चल रहे थे। यह तिरंगा देश प्रेम जागृत करता है।  साथ ही अपने घर पर राष्ट्रीय तिरगां फहराने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सतीश कुमार मिश्रा,  सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार, अजय कुमार तिवारी, मेराज अली, अजय गिरि, सुरेश तिवारी  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments