Ticker

6/recent/ticker-posts

परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान बलिया के तत्वधान में,निकली शैक्षिक अभियान रैली





बांसडीह, बलिया।परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान बलिया के तत्वधान में ग्राम राजपुर, बांसडीह में शैक्षिक अभियान रैली निकाला गया।


जिसमें पी.जी. एकलव्य कॉन्वेंट स्कूल राजपुर, के सैकड़ों बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाया।


इस दौरान  "बच्चों को पढ़ाना है... गरीबी को मिटाना है।।" 
का संदेश देते हुए क्षेत्र के राजपुर, नारायणपुर, शिवरामपुर आदि गांवों में पैदल भ्रमण करके,  बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर पी जी एकलव्य कान्वेंट स्कूल राजपुर के प्रबंधक श्याम सुंदर कश्यप ने कहा कि।
हर प्रबुद्ध और अभिभावकगण को इस शैक्षिक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा।ताकि गरीब समाज अपने पीढ़ी के लिए एक सशक्त विकासवादी सीढ़ी बना सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकलव्य मिशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर कश्यप जी ने  कहा शिक्षा-शिक्षा तो सब कहते हैं,लेकिन इस पर पहल कौन करेगा?यह बड़ा सवाल है?
परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान का मुख्य उद्देश्य

गांव-गांव शैक्षिक अभियान चलाना तथा गांव में छुपी तमाम प्रतिभा को खोज निकालकर उनको सही मार्ग को प्रशस्त करना है।एकलव्य मिशन के उपाध्यक्ष अजय साहनी ने बताया कि आज 30 से 40% बच्चें ऐसे है,

जो गरीबी के चलते खेती- गृहस्ती, मजदूरी में लग जाते है।
या सही दिशा-निर्देश के अभाव में   शिक्षा से दूर हो जाते हैं।
हम सब का कर्तव्य है, इस पर अवलोकन कर विचार करें और इस पर सार्थक रूप से कार्य करें

Post a Comment

0 Comments