Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रयागराज में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटे इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी



प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। 

18 दिसंबर को शहर के लोक सेवक संस्थान सभागार, बैंक रोड़ चौराहा, प्रयाग स्ट्रीट में होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन, पत्रकार सम्मान समारोह एंव विचार गोष्ठी को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंतिम रूप देने की अंतिम तैयारी में जुटे रहे। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रयागराज इकाई के जिलाध्यक्ष अभिनव केशरवानी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य व ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिनव केशरवानी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन, पत्रकार सम्मान समारोह एंव विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि  महापौर प्रयागराज श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी जी, अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उड़ीसा), राष्ट्रीय महासचिव गिरिराज सिंह (संतकबीर नगर), राष्ट्रीय विधि सलाहकार सनोबर अली कुरैशी (दिल्ली), प्रदेश अध्यक्ष बिहार रंजीत कुमार सम्राट (लखीसराय), प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मजहर इकबाल (रायपुर) , प्रदेश अध्यक्ष मराठवाडा, महाराष्ट्र असलम कुरैशी (जालना), प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश साकिब अनवर (मैनपुरी), प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल, उ. प्र. सुरेन्द्र कुमार सिंह (गोरखपुर),  प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ डा. एल. एस. उदय (रायगढ़), प्रदेश महासचिव बिहार के एम. राज (मुंगेर), प्रदेश काउंसिल सदस्य बिहार मो. सुल्तान अख्तर (नवादा), प्रदेश अध्यक्ष आन्ध्रा प्रदेश शेख सालेह (गुंटूर), प्रदेश अध्यक्ष गुजरात शैलेश वाघेला (आणंद), प्रदेश अध्यक्ष आसाम हेमंत शर्मा (उदालगुडी), प्रदेश अध्यक्ष केरला अब्दुल जलील टी. ए. (कोच्चि), प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रमोद पासवान (धनबाद), प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल देबाशीष चटर्जी, आनंद राज सम्पादक केवल भारत (दिल्ली), मो. मोख्तार (पटना), करुणाकर राम त्रिपाठी (महराजगंज) एवं अन्य प्रान्तों के पत्रकार एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।  इस पत्रकार सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए लोगो को सम्मानित किया जाएगा।  

इस मौके पर  जिला अध्यक्ष अभिनव केशरवानी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में "पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सरकार सचेष्ट और गम्भीर क्यों नहीं" विषय पर विचार गोष्ठी भी की जाएगी। इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। 

बैठक में एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रिजवान अंसारी, मंडल प्रवक्ता अश्फी खान, वरिष्ठ सदस्य अशोक श्रीवास्तव, जिला संरक्षक शाहिद नकवी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश पाठक, जिला सचिव फैजान रजा, जिला प्रवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव, मो. इमरान युसूफी, मोहम्मद अख्तर, रेयाज सिद्दीकी, अम्बरीष अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, शहबाज अंसारी, डाॅ. जैदुल्लाह, मो. गुफरान खान, सोमराज वर्मा, मोहम्मद इरफ़ान, हरि ओम केसरवानी, मोहम्मद इरफ़ान, रितेश कपूर, यस गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments