Ticker

6/recent/ticker-posts

RSS द्वारा निकाली गई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान यात्रा




रिपोर्ट:रंजय कुमार सिंह

मनियर बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान यात्रा 15 जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 तक की झांकी मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण से मकर संक्रांति के दिन निकला  गया जिसमें सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।




अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु यह जन जागरण अभियान निकाला गया। यह जन जागरण अभियान 15 जनवरी 2021 से लेकर के 14 फरवरी 2021 तक चलेगा। आर एस एस के संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्री राम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में विख्यात होगा। इसमें जन जन की भागीदारी होनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि करीब 500 वर्षों के हमारे पूर्वजों के संघर्ष के बदौलत हम लोगों के लिए राम मंदिर बनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है । 

राम ही राष्ट्र है और राष्ट्र ही राम है ।यह अभियान मनियर इंटर कॉलेज से चलकर चांदू पाकड़ सिनेमा हॉल से वापस लौट कर मनियर परशुराम स्थान ,उत्तर टोला, मनियर पुराना को ऑपरेटिव बैंक चौराहा ,मनियर बाजार होते हुए देवापुर होते हुए पुनः मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आकर संपन्न हो गया ।इसमें राम सीता लक्ष्मण हनुमान आदि की झांकी भी निकाली गई ।

लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। छतों से लोग फूल की वर्षा करते रहे। मनियर इंटर कॉलेज से ही सब के माथे पर चंदन तिलक लगाकर कार सेवकों ने इस अभियान की शुरुआत की ।इस अभियान में आर एस एस सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments