Ticker

6/recent/ticker-posts

गिरिराज सिंह को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल का सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया





गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।  इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन से शहर से लेकर गांव के पत्रकार साथियों को जोड़कर ब्लाक, तहसील, जिला, मंडल एवं प्रदेश कमेटी को सशक्त व सक्रिय बनाऊगां - गिरिराज सिंह

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय - सी/149 /32, कुरैशी काॅटेज, गाज़ी रौजा तिराहा, गोरखपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं संचालन प्रदेश सचिव पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी ने किया।
बैठक में दैनिक जागरण संत कबीर नगर के वरिष्ठ पत्रकार व इंडिया खबर के उप सम्पादक गिरिराज सिंह को उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल का प्रदेश अध्यक्ष चुना ।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने तक अनवरत संघर्षशील रहूंगा। 
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन से शहर से लेकर गांव के पत्रकार साथियों को जोड़ कर ब्लाक, तहसील, जिला, मंडल एंव प्रदेश कमेटी को सशक्त व सक्रिय बनाऊगां। 
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने गिरिराज सिंह को फूल माला पहनाकर बधाईयाँ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने मिठाई खिलाकर शुभकामना दी। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव इरफानुल्लाह खान, प्रदेश सचिव पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी, नवेद आलम, सुरेन्द्र कुमार सिंह, रफी अहमद अंसारी, डाॅ. शकील अहमद, डाॅ. अतीक अहमद, मो. परवेज़ अख्तर, श्रवण कुमार गुप्ता, मुदस्सिर हुसैन, मो. आज़म, फिरोज आलम, ज़ाकिर अली, सतीश चन्द, कादिर अली, जुबेर आलम, रफ़ीक अहमद, ख्वाज़ा जियाउद्दीन, मो. इस्माइल, सतीश मणि त्रिपाठी, रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, विवेक श्रीवास्तव, बेनी माधव त्रिपाठी, अजय गिरि, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments