Ticker

6/recent/ticker-posts

खुदरा व्यापार को नुकसान पहुंचा रही है बड़ी कंपनियां, करोड़ों व्यापारियों का भविष्य खतरे में- अरविंद गांधी




बलिया। विदेशी बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा खुदरा व्यापार को बर्बाद करने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते ऑनलाइन कंपनियों के मनमाने पूर्ण व्यापार के तौर तरीके से भारत के खुदरा व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। जिससे देश के करोड़ों व्यापारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। यह बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने मंगलवार को जापलिनगंज स्थित साहू भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष गांधी ने कहा कि करोड़ों दुकानदारों पर परिवार, स्टाफ का परिवार आजीविका के लिए निर्भर रहता है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा बाजारों में सन्नाटा पसराने का काम किया जा रहा है। विदेशी बड़ी-बड़ी ऑनलाइन कंपनियां अपना व्यापार एक पोर्टल के माध्यम से करती हैं। जहां पर कुछ ही लोगों को रोजगार मिलता है। बाकी लोगों का रोजगार छीनने का काम किया जाता है। व्यापार करने के नए तरीके से केंद्र सरकार के कर की भारी मात्रा में चोरी भी की जाती है। जबकि छोटे से छोटे व्यापारी का कर निर्धारण कर उनसे टैक्स लिया जाता है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित विभागों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी करना पड़ता है। कहा कि हम अपने संगठन के माध्यम से भारत सरकार से मांग करते हैं कि इनके व्यापार को या तो बंद किया जाए या तो इनके व्यापार पर वे सारे नियम कानून लगाया जाए, जो देश के परंपरागत व्यापार पर लागू किया जाता है, उनके द्वारा प्रक्रिया का पालन कराया जाए। उनके द्वारा जो भी कर चोरी किया जा रहा है उसे रोका जाए, क्योंकि देश के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, इसके लिए एक नियामक आयोग का गठन किया जाए। जिससे कि इन्हें नियंत्रित किया जा सके। भारत के खुदरा व्यापार को संरक्षित किया जाए। श्री गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत एक बड़ा जनसंख्या वाला देश है यहां के लोगों को रोजगार देना, वह उनके रोजगार उनके आजीविका के लिए भारत सरकार का कर्तव्य है। जबकि सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी उद्योग व्यापार मंडल अखिलेंद्र, जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान, सतीश कुमार गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, अशफाक अहमद, रमेश चंद्र, विनोद वर्मा, विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को शहर में 10:00 बजे से बाइक जुलूस निकाला जाएगा जो नगर भ्रमण कर व्यापारियों के हित संरक्षण के लिए जागरूक करेगी।

Post a Comment

0 Comments