Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान शिव ही पूरे ब्रह्मंड के पालनहार है - महंत बाबा राम ब्रह्मचारी दास जी महाराज



बिल्थरारोड,बलिया। 3 मार्च। क्षेत्र के खैरा मठ के महंत बाबा राम ब्रह्मचारी दास जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही पूरे ब्रह्मंड के पालनहार है। जिनके प्रसन्न होने से समस्त समस्याओं का निदान स्वयं ही हो जाता है और मानवजाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। वे रविवार को मठ पर महाशिवरात्री के पूर्व संध्या पर आयोजित रुद्राभिषेक से पूर्व भक्तों के बीच बोल रहे थे। जहां क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया द्वारा राष्ट्रहित में कल्याण व देश की सरहद पर शांति की कामना संग सर्वमंगलकामना हेतु  विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। 

विधायक श्री कन्नौजिया ने कहा कि वैदिक मंत्रोच्चारण में हर परिस्थिति से निपटने की ताकत होती है। महाशिव ही दुनिया के पालनहार है और संकट के हरणकर्ता है। जिनके शरण में आने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान शिव से मनचारा वरदान प्राप्ति का सीधा मार्ग रुद्राभिषेक पूजन है। इस दौरान रसड़ा नाथ मठ के मठाधिश्वर कौशलेंद्र गिरी जी, खैरा बाबा राम ब्रह्मचारी दास जी महाराज, काशी के पुजारी आचार्य विकास मिश्र, संदीप मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, दीपक शास्त्री, आचार्य अभय मिश्र व अमित मिश्र, महावीर यादव, विपिन मिश्र, दयानंद वर्मा, दिलीप सिंह व नागा तिवारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- वी.के मद्धेशिया

Post a Comment

0 Comments