Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में दहेज रहित 12 जोड़ों नें लिया फेरी





रतसर, बलिया।5 मार्च। लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि के दिन 12 कन्याओं की शादी धूम धाम से संपन्न कराया गया। 

शोमवार 4 मार्च को श्री लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर के अवसर पर आयोजित दहेज रहित निर्धन कन्याओं के विवाह में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान वहां उपस्थित हजारों लोंगो ने हाथ उठाकर नव दंपती को आशीर्वाद देते हुए सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की। उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाये और आयोजन कर्ताओं ने उल्लास और जोश के साथ आगंगुकों का स्वागत कर आवभगत किया।विवाह स्थल पर एक तरफ शहनाई के बीच दुल्हनें फेरा ले रही थी तो दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक कलाकार ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को बांधे रखा।



विवाह की सारी रस्में विधि विधान के साथ गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के प्रमुख वीजेंद्र नाथ गिरि के नेतृत्व में उनके सहयोगी चंद्रमती सिंह, शांति देवी, सुमिता मिश्ना, गीता श्रीवास्तव, अनीता गिरि,राजकुमारी यादव,कृपाशंकर यादव,द्वारिका प्रसाद, अक्षय लाल खरवार ने संपन्न कराते हुए वर वधू को सफल दाम्पत्य जीवन की सीख दी। 

विवाह स्थल पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीएसी , महिला पुलिस के साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एसओ गड़वार विनीत पाठक चौकी प्रभारी देवेंद्र
नाथ दुबे दल बल के साथ डटे रहे।
संस्थान के अध्यक्ष गनेश सोनी और संरक्षक एडवोकेट देवानंद सिंह रतसर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे भोजपुरी गायक शिव शंकर ने जोड़ों को विवाह का प्रमाण पत्र दिया।
संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी पूर्व मंत्री राजधानी सिंह पूर्व विधायक भगवान पाठक ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक रूप से नव दंपती जोड़ों को विशेष उपहार देकर वहां से विदा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष गनेश सोनी , संरक्षक देवानंद सिंह, विनय शंकर सिंह गुड्डू, अक्षय लाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, नन्दू सिंह, प्रभात शर्मा, उमेश बर्नवाल अहम भूमिका रही। 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,पूर्व विधायक सिकन्दरपुर भगवान पाठक, केतकी सिंह, उमेश सिंह, अशोक पाण्डेय, उमेश राम, सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे। 

इस सामूहिक विवाह के 12 जोड़ों के नाम।

रतसर(बलिया) श्री लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में ये जोड़े परिणय सूत्र में बंधे- कुसुम खरवार संग सत्येंद्र खरवार,छाया संग राजेन्द्र कुमार,सरिता संग उमेश कुमार, सोनी संग श्याम सिंह,मुन्ना संग छठ्ठू, नैना संग गोविन्द कुमार, प्रियंका संग जयराम, अनिता संग राजू पासवान,नेहा संग श्रवण, कुसुम संग राजेश, रमिता संग लालू कुमार,सुनिता संग अनिल कुमार,  ।

Post a Comment

0 Comments