सिकंदरपुर (बलिया): सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिकंदरपुर की बैठक तहसील अध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ मिश्रा के आवास पर रविवार को सम्पन्न हुई जिसमें संगठन कार्यकारिणी की गठन की गई। कार्यकारिणी के गठन के समय संगठन के जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा चुनावी पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे। संगठन में सिकंदरपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में श्री शंभू नाथ मिश्रा एवं श्री चुन्नीलाल गुप्ता को संरक्षक, संतोष कुमार शर्मा व विजय मणि कुशवाहा को उपाध्यक्ष, अजय कुमार तिवारी को महामंत्री, रमेश कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद गुप्ता को सूचनामंत्री, कृष्ण कुमार सिंह को आय व्यय निरीक्षक, के लिए चुना गया। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में श्री धीरज कुमार मिश्र, श्री उदय नारायण सिंह, श्री नवीन कुमार सिंह, श्री आश नारायण सिंह को चुना गया। वही सदस्य कार्यकारिणी के रूप में श्री अंगद कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, श्री इमरान खान, श्री विनोद गुप्ता, नुरुल होदा खान, श्री संजीव कुमार सिंह, श्री सियाराम यादव, श्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव को चुना गया है।


0 Comments