Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाइ गई


पूनम पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पिलाया शर्बत और शीतल जल


बलिया।। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पं. विवेका नन्द सेवा समिति एवं जिला आशा संघ, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में पण्डित जी की फुलवारी, बसन्तपुर, बलिया में मनायी गयी। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी पूर्वीजोन लखनऊ की प्रदेश उपाध्यक्षा पूनम पाण्डेय ने बनबगीया फील्ड पर क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों को स्वादिष्ट सिरफल का शर्बत और ठण्डा पानी पिलाया।

पंडित नेहरू की वैज्ञानिक दृष्टि और तर्कशील सोच की सराहना

बच्चों और नौजवानों से चर्चा के दौरान पूनम पाण्डेय ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और तर्कशील सोच ने हमारे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की रूपरेखा तैयार की, जो आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रद्धा सुमन अर्पित

इस अवसर पर पुरोहिताचार्य डाँ. विजया नन्द, पूर्व सांसद स्व. चंद्रिका प्रसाद जी के पौत्र दीपक श्रीवास्तव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाप्रसाद चौबे, मुन्ना सिंह, अंकित पासवान, राहुल राजभर, गीता यादव, वरूण पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने पण्डित नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments