Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद बलिया में इस भाजपा मण्डल अध्यक्ष,के नेतृत में फूलों की नगरी में फूलों की होली

 


फूलों की नगरी सिकन्दरपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन।

 भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया रहे।

कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली खेल दिया आपसी सौहार्द का संदेश

सिकन्दरपुर से सार्थक राय की रिपोर्ट

बलिया।। जनपद बलिया के कस्बा सिकन्दरपुर स्थित राधिका उत्सव वाटिका में शुक्रवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके आयोजक भाजपा मण्डल अध्यक्ष सिकन्दरपुर आकाश तिवारी रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय व विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम अमरेश राज व छोटू राय चुनमुन द्वारा प्रस्तुत किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानन्द राय को फूलों का हार पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। 


इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की हमारे बहुत पुराने पुराने कार्यकर्ता हैं जिन्होंने कुछ भी नहीं सोचा केवल भारतीय जनता पार्टी और उसके विचारों को लेकर चलने का कार्य किया और उन सभी लोगों के परिश्रम के कारण आज भारतीय जनता पार्टी भारत नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है जिसमें सबसे बड़ा योगदान आप सब लोगों का है। उन्होंने कहा की द्वापर युग में भगवान श्री कृष्णा त्रेतायुग में भगवान राम ने पापों का अंत किया था कलयुग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती पर अवतार लेकर भ्रष्टाचारियों का अंत कर रहे हैं।



वहीं विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार में देश सुरक्षित हाथों में है पूरे देश व प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं सभी त्योहार शांति पूर्वक वातावरण में मन रहे हैं।  




इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र व भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया ने सभी कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली खेलकर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और गाने बजाने का लुप्त उठाया। 

होली मिलन समारोह में संचालन बंटी राय ने किया। 

इस मौके पर अरविंद राय, रवि राय, डॉ. विद्यासागर, छट्ठू राम, संजय जायसवाल , प्रयाग चौहान, डॉ. उमेश चंद, विनोद शंकर गुप्ता,अनिल पांडे, आशुतोष गुप्ता, चंद्रप्रकाश राय, प्रेमप्रकाश राय, जितेंद्र सोनी, आदि लोग मौजूद रहे। 

अंत में कार्यक्रम आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकन्दरपुर आकाश तिवारी ने आए सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।



Post a Comment

0 Comments