Ticker

6/recent/ticker-posts

चहक प्रशिक्षण के समापन पर अमान ज़खी़रवी की पुस्तक" समय पाय तरुवर फले" का लोकार्पण


जमुई बिहार।

 मोहम्मद सुलतान अख्तर!

 बज़्मे तामीरे अदब ज़खीरा, जमुई के जेनरल सेक्रेटरी और प्रख्यात कवि अमान ज़खी़रवी की हिंदी गजलों एवम् दोहों की पुस्तक, जिसका प्रकाशन राजभाषा हिंदी के अंशानुदान से हुआ , का लोकार्पण उ उच्च विद्यालय मिर्जागंज के स्मार्ट क्लास मे हुआ। मौका था बिहार के सभी ज़िलों में चल रहे चहक प्रशिक्षण का। ज्ञात  हो कि नई शिखा निति 2020 ( निपुण बिहार) को सफल बनाने एवम विद्यालयों मे उसका सफलता के साथ अनुपालन हेतु पूरे बिहार मे चहक प्रशिक्षण कराया जा रहा है, जिसके आधार पर प्रथम वर्ग के बच्चो को खेल खेल में शिक्षा दी जाए, जो बाल मन पर बोझ भी न बने और उनके सीखने की क्षमता का विकास भी हो। जमुई ज़िला के अलीगंज प्रखंड के मिर्जागंज  केंद्र पर भी 25 अगस्त से यह प्रशिक्षण चल रहा था। 

आज इसके समापन से पहले उ म् वि जखड़ा के प्रधानाध्यपक अमान उल्लाह खान ( अमान ज़खी़रवी) की पुस्तक का लोकार्पण प्रशिक्षक एवम मेंटर मुकेश कुमार,सरजीत् कुमार,राजीव कुमार,  चंद्रशेखर कुमार, प्रधनाध्यापक संजय कुमार, प्रधानाध्यपक अभिषेक कुमार, प्रधानाध्यपक कंपनी साव,शिक्षिका‌ नीतू कुमारी, एवम तनन्ना कौसर के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण के संचालक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अमान ज़खी़रवी की यह पुस्तक पढ़ने योग्य है। अमान ज़खी़रवी एक जाने माने कवि है। इनकी रचनाएं सरल भाषा में जीवन की मूल समस्याओं का बोध कराती हैं। प्रधानाध्यपक अभिषेक कुमार ने कहा की इस से पहले अमान साहब से मेरी ज़्यादा जान पहचान नहीं थी, लेकिन इस प्रशिक्षण के दौरान हमें इनको समझने के मौका मिला।

 इनकी रचनाओं ने मुझे प्रभावित किया है। मै इन्हें दिल की गह्राइयो से मुबारकबाद देता हूँ। संजय कुमार एवम राजीव कुमार ने कहा की यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे बीच एक कवि साथी हैं। हम इनके मंगल भविष्य की कामना करते हैं । इनके अलावा कई अन्य साथियों ने भी अपने विचार रखे।

Post a Comment

0 Comments