Ticker

6/recent/ticker-posts

ई-रिक्शा टेंपो चालकों की मनमानी से आए दिन लग रहा है जाम

 

जहां जी करें खड़े कीजिए रिक्शा, भरिए सवारिया,

रसडा़,बलिया।(नेहाल अख्तर). रसडा़ नगर में वाहन स्टैंडो़ के खिलाफ मुहिम चलाने के बाद प्रशासन उदासीन हो गया है। टेंपो और ई-रिक्शा चालक जहां जी करता है। पार्किंग करते हैं। सवारियां भरते रहते हैं। सवारियां को बैठाने की होड़ में अक्सर जाम लगता है।


 लेकिन अफसरों को कोई इसकी परवाह नहीं है। ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी पर यातायात पुलिस का नियंत्रण नहीं है। लोगों को आवागमन में परेशानियां हो रही है। रसडा़ कस्बे में जाम की समस्या कम नहीं हो रही है। 


प्रशासन की तरफ से सड़के के किनारे अतिक्रमण हटाने के बावजूद यह समस्या बनी हुई है। अब ज्यादा समस्या उन टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की वजह से हो रही है। जो सवारियां बैठाने की होड़ में जहां इच्छा करे वही वाहन रोक दे रहे हैं। इनको न तो किसी निर्धारित जगह वाहन खड़े करने की फिक्र है। और न ही दूसरे की परेशानी का ख्याल रखते है।

Post a Comment

0 Comments