Ticker

6/recent/ticker-posts

दो मंजिली मकान को लील लिया नदी



देवरिया,उत्तर प्रदेश।

देवरिया में गोर्रा नदी के कटान ने पचलड़ी चौराहा पर दो मंजिली मकान को लील लिया। नदी अभी भी लगातार कटान कर रही है। इससे लोगों में दहशत है।

जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के पचलड़ी चौराहा पर राजू पासवान की दो मंजिली मकान थी।

जिसे गोर्रा नदी की धारा लगातार काट रही थी। मकान के ग्राउण्ड तल पर किराए पर गुप्ता होटल था। प्रथम तल पर एक प्राइवेट चिकित्सक प्रैक्टिस करते थे। मकान में अन्य किराएदार भी दुकान करते थे। लगातार हो रहे कटान को देखते हुए लोगों ने मकान खाली कर दिया था।

दो सप्ताह पूर्व कटान को रोकने के लिए लोगों ने मकान के अगल बगल करीब एक दर्जन पेड़ों को काट कर डाला भी था। बावजूद इसके शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पूरी मकान गोर्रा के पानी धराशायी हो गया।


साभार हिंदुस्तान

 


Post a Comment

0 Comments