Ticker

6/recent/ticker-posts

वैदिक मंत्रोच्चारण तथा कलश स्थापना के बीच 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभरम्भ किया गया



सिकन्दरपुर,बलिया। 7अगस्त।  9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभरम्भ जल कलश व गांवों के भ्रमण,वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलश वेदियों पर स्थापित हुवा।

क्षेत्र के ठाकुर जी मन्दिर हरदिया(सिवानकला)के प्रांगण में आयोजित 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभरम्भ जल कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों धर्म प्रेमी नर नारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम स्थल से निकली यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुवे दोपहर में क्षेत्र के खरीद स्थित घाघरा नदी के तट पर पहुंची। 
तट पर यात्रा में शामिल श्रध्धालुओं ने अपने साथ लाये कलश में नदी का जल भरा और वहां से प्रस्थान कर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

 जहां यज्ञाचार्य धनन्जय उपाध्ययय के नेतृत्व में ब्राह्मणों की टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलश वेदियों पर स्थापित कराए गए । भ्रमण के दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने सर पर कलश लिए तरह तरह के धार्मिक नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान यज्ञाचार्य धनन्जय उपाध्ययय ने यज्ञ के महत्व के बारे में चर्चा कर समाज के हित में समय समय पर इस प्रकार के आयोजन पर बल दिया।कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।साथ ही इसमें शामिल लोगों को अपार शांति और सद्कर्मों के लिए प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर पूजा कमेटी के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि समस्त क्षेत्रवासियों  क्षेत्रवासियों को कलश यात्रा से मन की शांति दुखों का निदान सुखों की प्राप्ति क्षेत्र की खुशहाली तथा हवा को शुद्ध बनाने तथा भक्तजनों के मन में एक नया उमंग जगाने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है जिससे आम जनमानस को लाभ मिलेगा तथा यज्ञ करता आचार्य श्री 108 श्री धनंजय उपाध्याय के माध्यम से पंचांग पूजन मंडप प्रवेश कलश यात्रा वेदी पूजन कर संपूर्ण रामानंद को शुद्ध करने के लिए आयोजन किया गया है।


Post a Comment

0 Comments