सिकन्दरपुर ,बलिया। 25 जनवरी,तहसील क्षेत्र के बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकन्दरपुर, बलिया में 9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उदय पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की जागरूकता बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने छात्र छात्राओं को आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र को जीवंत बनाते हैं।
मतदाताओं की जागरूकता से ही योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव संभव है।डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के ऐतिहासिक पहलू का उल्लेख करते हुए भारत में लोकतंत्र की रक्षा में मतदाताओं की जागरूकता के महत्व को रेखाँकित किया। उन्होंने कहा कि 1977 के आम चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता एवं सतर्कता से ही देश में पुनः लोकतंत्र बहाल हो सका। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों को डॉ. अशोक कुमार ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.कौशल किशोर, डॉ. धर्मेंद्र नाथ पांडेय ,डॉ. उमा कांत यादव,डॉ. त्रिलोकी नाथ पांडेय,डॉ राजेश कुमार, डॉ. विनीत कुमार तिवारी, डॉ सच्चिदानंद मिश्रा,डॉ. मंजीत कुमार राय, डॉ. अनिल कुमार एवं दूधनाथ यादव, हरेंद्र चौधरी,सतेंद्र तिवारी, मुन्ना शर्मा , श्रवण सहित अनेक कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने किया।
0 Comments