Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाएं संकोच को दरकिनार कर विकास की खातिर आगे आएं : (शर्मिला)



 बलिया ।  इस आधुनिक युग मे भी ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाएं विकास के मामले मे काफी पीछे है, समय आ गया है कि    महिला संकोच छोड़कर अपने कर्तव्य को समझकर आगे बढे ये बाते महिला विकास मंच द्वारा सहतवार के  ग्राम सभा सिगही के प्राथमिक विद्यालय पर  आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शर्मिला सिंह ने   जन सभा मे कही । वही विशिष्ट अतिथि रेड इण्डियन एशोसिएशन के संयोजक सन्तोष सिंह ने बच्चियो को अंवस्त्रम् से सम्मानित किया।
     उन्होने ने कहा कि  महिला विकास मंच द्वारा महिलाओ को जागृत करने के लिए जगह - जगह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे महिलाएं समाज मे आगे बढे। इस आधुनिक युग मे भी ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाएं बहुत पीछे है। आज समय आ गया है कि महिलाएं संकोच छोड़कर अपने कर्तव्य को समझे और देश हित व गाँव के हित के  लिए आगे बढे। आज महिलाएं किसी से कम नही है  वे कभी अपने आप को कमजोर न समझे। महिलाओ के हित के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है। जिसका आप लोग लाभ उठाये। अगर महिलाओ को किसी प्रकार का उत्पीड़न किया जाता है तो उनके सहयोग के लिए हम सभी लोग साथ है।
    सन्तोष सिह ने कहा कि सरकार एक तरफ महिलाओ को सुरक्षा व कई तरह की सुविधाओ की बात कर रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो पर अपना ध्यान नही दे रही है। इस क्षेत्र मे एक भी महिला हास्पिटल नही है। सहतवार मे लाखो रु की लागत से दशको पहले एक महिला हास्पिटल बना लेकिन उसमे आज तक कोई महिला डाक्टर नही आयी। केवल कागजो मे ही महिला हास्पिटल चलता है। जिसके चलते महिलाओ को प्रसव के लिए 25,30 किमी दूर बलिया जाना पड़ता है।
     इस अवसर पर कैप्टन शंकरसिह,ओमप्रकाशकुँवर,अक्षयलाल,हरेन्द्र,मदनयादव,रामनिधि,लालजीयादव आदि लोगो मे भी अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामराज व संचालन जमालअन्सारी ने
किया!

Post a Comment

0 Comments