@इमरान खान
बलिया।बलिया के सिकन्दरपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना खेजुरी पुलिस ने कल्याण डेहरा गांव में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया।
इस अभियान के दौरान महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा कैसे करें। साथ ही, उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जिन पर फोन करके वे मदद प्राप्त कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर*: 181, 112, 1076, 1090, 102, 108, 1098
महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया और साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए कहा गया। उन्हें अनचाही कॉल्स और लिंक से बचने के लिए कहा गया और ऐसे कॉल के संबंध में तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 डायल करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर उप निरीक्षक राजकुमार भारद्वाज, उप निरीक्षक अभिषेक यादव, उप निरीक्षक आकाश कुमार, कांस्टेबल धीरज मोर्य, कांस्टेबल संतोष यादव, मयंक यादव, कांस्टेबल दिनेश कुमार, महिला कांस्टेबल आरती देवी और महिला कांस्टेबल सविता यादव आदि मौजूद रहे।
थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा और जागरूकता हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और धैर्य ही महिलाओं को सुरक्षित रख सकता है।
0 Comments