बलिया। जिला कारागार में बंद हत्या, लूट समेत अन्य गंभीर अपराधों का आरोपित कैदी सोमवार की रात फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही जेल महकमे में खलबली मच गयी। जेल अधिकारियों की सूचना पर पुलिस फरार बंदी की धर-पकड़ में जुट गयी। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं निवासी बेचू राम पुत्र ढोड़ा राम पर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। करीब दो साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को कोर्ट पेशी से लौटा बेचू रात में बैरक के अंदर के रोशनदान में लगा लोहे का सरिया काटकर जेल से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गयी। खबर मिलते ही जेल पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंच गये तथा जेल के अधिकारियों से मामले की जानकारी लिया। बेचू के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसको पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज ने पहुंचकर मामले की छानबीन किया।
रिपोर्ट-दीपक ओझा

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
0 Comments