Ticker

6/recent/ticker-posts

सामाजिक सोच बदले तो हो नारी का विकास: (सुनील कुमार सिंह थानाअध्य्क्ष सहतवार)



बलिया: समाज की महिलाएं अगर दृढ संकल्पित हो जाय तो कोई कार्य ऐसा नही है जो नही कर सकती। ये बाते दुजादेवी महाविद्यालय रजौली, सहतवार मे आयोजित अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्ति करण संगोष्ठी मे  पधारे बतौर मुख्य अतिथि सहतवार थाने के थानाध्यक्ष सुनीलकुमारसिह ने कही।
     उन्होने ने कहा कि आज जमाना बदल गया है महिलाएं हर क्षेत्रो मे पुरुषो से कही कम नही है। महिलाएं कभी अपने आपको कमजोर व अबला न समझे ।  महिलाओ को आगे बढाने के लिए सुरक्षा सहित कई तरह की योजनाएं सरकार चला रही है। अगर आपको कही किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो रहा हो तो आपकी सुरक्षा के लिए सरकार  100 नं , 1090 नं , 181 नं पर फोन कर तुरन्त अपना  समस्या का निदान कर सकती है। पुलिस आपकी सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। सिर्फ आवश्यकता है दृढ ईच्छा शक्ति और कार्य शैली की।
     महाविद्यालय की छात्रा प्रियाशुक्ला ने कहा कि परिवार पर ही बच्चो का भविष्य निर्भर है। बचपन मे जो माँ बाप सिखाते है उसे करना पड़ता है । माँ बाप को भी चाहिए अपना सोच बदले और बच्चियो को आगे बढने मे उसका सहयोग करे।
    गोष्ठी मे अंकितासिह,पूजासिह,हस्तराजसिह,अवधेशत्रिपाठी,श्रीरामसिहयादव,डा प्रशान्तकुमारसिह,गुलाबचन्दपाल आदिअन्य लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रचार्य डा पंकजकुमारसिह एवं संचालन केशोसिह ने
किया।

Post a Comment

0 Comments