Ticker

6/recent/ticker-posts

फर्जी तरीके से अभिलेख तैयार कर सगे चाचा की जमीन अपने नाम कर बेचने का आरोप

 बलिया डेस्क।  पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम  सपही (पुर) निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह ने अपने गांव के ही अमरनाथ तिवारी पुत्र जमुना तिवारी के ऊपर फर्जी तरीके से अभिलेख तैयार कर सगे चाचा की जमीन अपने नाम कर  बेचने का आरोप लगाया है।  
राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर पकड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन पीड़ित का कहना है कि अब तक पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जबकि आरोपियों द्वारा मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

बाइट राजेश कुमार सिंह 👇👇


FiR की कापी-👇👇👇👇


 पीड़ित ने बताया कि स्वर्गीय कुबेर सिंह मेरे सगे चाचा हैं उनकी जमीन 2016 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर चकबंदी से चक संख्या 1136 1137 व 3687 रकबा करीब 9 एकड़ जमीन पर अमरनाथ तिवारी पुत्र जमुना तिवारी निवासी सपही (पुर) थाना पकड़ी द्वारा नाम चढ़ावा लिया गया है और उसी जमीन में से कुछ जमीन 2010 में अमरनाथ तिवारी ने अपने पिता का नाम बदलकर राज मुनि देवी पत्नी सूरज यादव ग्राम सपही थाना पकड़ी को बेच दिया सबसे रोचक बात यह है कि 2016 में अमरनाथ तिवारी के पुत्र  अरविंद तिवारी ने अपने पिता अमरनाथ तिवारी को मृतक घोषित कर अपना वरासत दर्ज करा लिया और 2017 में अरविंद तिवारी ने कुछ जमीन प्रीति सिंह पत्नी बृजेंद्र कुमार सिंह व श्रीमती नीरज सिंह पत्नी उपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पोस्ट सीसोटार  थाना सिकंदरपुर को बेच दिया जब इस बात की जानकारी पीड़ित पक्ष को लगी तो उन्होंने अभिलेखों का छानबीन शुरू कर दिया जब अभिलेखों की जांच कराया तो अभिलेखों के छानबीन के दौरान यह पता चला कि कुट रचित दस्तावेज तैयार कर अमरनाथ तिवारी व उनके पुत्र अरविंद तिवारी द्वारा फर्जी तरीके से मेरे सगे चाचा स्वर्गीय कुबेर सिंह की करोड़ों की जमीन को अपने नाम कर  बेचा जा रहा है जबकि अमरनाथ तिवारी अभी जीवित भी हैं और पेंशन धारक  हैं  पीड़ित ने इसकी शिकायत जनपद स्तरीय अधिकारियों से लेकर शासन तक किया। 

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पकड़ी पुलिस ने 28 जनवरी को अमरनाथ तिवारी व उनके पुत्र अरविंद तिवारी के ऊपर धारा 419 420 467 468 471 के तहत मुकदमा दर्ज तो कर लिया लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई जिसको लेकर पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है पीड़ित पक्ष ने शासन प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने व जान माल की सुरक्षा  की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments