Ticker

6/recent/ticker-posts

28 अक्टूबर को होने वाले नारी शक्ति वंदन सम्मेलन की तैयारियों का संजय यादव ने लिया जायजा


इमरान खान

सिकन्दरपुर, बलिया।  359 विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर कस्बा अंतर्गत गांधी इंटर कालेज के मैदान में 28अक्टूबर दिन शनिवार को 10 बजे दिन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन तैयारी का जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव नें शुक्रवार की रात्रि को जायजा लिया।

इसको लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव  ने जानकारी देते हुए  बताया कि इस कार्यक्रम में भारी जनसंख्या में महिलाओं का आगमन होना है।जिसमे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय होंगे।कार्यक्रम में बांसडीह विधायिका केतकी सिंह ,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सुनीता श्रीवास्तव,महिला जिलाध्यक्ष निशु पांडेय समेत आदि दिग्गज उपस्थित रहेंगे।





Post a Comment

0 Comments