Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ शिविर का आयोजन



गोरखपुर। गोरखपुर थाना कैट स्थित पंत पार्क में वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मिलकर योग किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला और उनके संगठन के पदाधिकारी गण और सदस्यों ने योग करते हुए सभी लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना शुक्ला, युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश कुमार , निगार बानो आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments