Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदी भाषा आज ही क्यों मनाई जाती है हिंदी दिवस के बारे मे कुछ जानने योग्य तथ्य:-सुमन भारती




🌹🌹14 सितम्बर  🌹🌹

हिंदी दिवस  की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी भाषा तथा आज ही क्यों मनाई जाती है हिंदी दिवस के बारे मे कुछ जानने योग्य तथ्य:-

हमारा देश भारत अपनी विविधताओं के लिए विश्व प्रसिद्द है। भारतीय संविधान मे 22 भाषाओं को राजभाषा  मनोनीत किया गया है जिसमे से हिंदी को प्राथमिकता दी गयी इसके वृहद स्तर पर बोले जाने के कारण। भारत मे 77℅ से अधिक लोग सामान्य बोलचाल के लिए हिंदी भाषा प्रयोग करते हैं।14 सितम्बर को ही हिंदी दिवस मनाने के पीछे एक आवश्यक कारण है,क्यूंकि आज के ही दिन 1949 को हमारी हिंदी को राजभाषा के रूप मे मनोनीत किया गया था तथा इसके महत्व को जन मानस तक पहुंचाने के लिए "राष्ट्रभाषा प्रचार समिति" ने प्रति बर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाने का अनुरोध किया।संविधान निर्माताओं ने हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे संविधान में जगह दी। भारत के संविधान में भाग 17 के अनुच्छेद 343 (1) में कहा गया है कि राष्ट्र की राज भाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। इसके बाद 14 सितंबर के दिन को चुना गया और इस दिन हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।आइए हम हिंदी बोले हिंदी सुने और अपनी हिंदी को बढ़ावा दें।।

Post a Comment

0 Comments