Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद के इस पशु आश्रय केंद्र पर हो रही पशुओं की दुर्दशा




बेल्थरा रोड का छपिया पशु आश्रय केंद्र हुआ बदहाल 

बेल्थरारोड बलिया 

स्थानीय तहसील के हल्दीरामपुर गांव स्थित छपिया पशुआश्रय केंद्र अपनी दुर्दशा पर आशु बहा रहा है शासन की मंशा के अनुरूप यहा कोई ब्यवस्था नही है।


(आशुतोष कुमार मिश्रा)


 छः महीनो से यहां पशुओं के लिए चारा नही आया है।भूसा है पर सो पीस (दिखावे के लिए)  बाकि सड़ा भूसा पशु आश्रय केंन्द्र के मेन गेट पर पड़ा है।

 न पानी की ब्यवस्था है न पशुओं को धुप से राहत के लिए टीन सेट जबकि पशुओं की संख्या ज्यादा है और खिलाने के लिए चार नाद ही केंद्र पर मौजूद है।


स्थानीय लोगो के अनुसार पशुओं की देखभाल के लिए यहाँ चार लोगो की नियुक्ति है पर सारा काम शंभु राजभर के जिम्मे है।

 वह कभी-कभी आ जाते है वही बहुत है।


 वहीं दोपहर बाद चिलचिलाती धूप में मवेशी चिल्लाते है। उनको छांव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। 


लोगों का कहना है कि कर्मचारी जो है उसको सिर्फ मानदेय की पड़ी रहती है।

 

स्थानीय व्यक्ति नें कहा कि इतनी दुर्दशा पशुओं के साथ होता है जब हम करीब दस बजे गये तो वहा कोई नही मिला।


 

बाद में दो कर्मचारी आए यह हालत है इससे साफ पता चलता है कि ब्लाक के कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे है वही ग्राम प्रधान से बात करने पर वह कतराते नजर आये उनका कहना था कि अभी सही है पहले के प्रधान कुछ नही किये थे।




 

 



Post a Comment

0 Comments