Ticker

6/recent/ticker-posts

राम जानकी प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठान के लिए निकली भव्य डोली यात्रा















बेल्थरा रोड, बलिया 


(आशुतोष कुमार मिश्रा). क्षेत्र के बुढ़ावर स्थित राम जानकी मंदिर के लिये तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रकाण्ड विद्वानों की अगुवाई में वैदिक मंत्रोचार के बीच राम जानकी मंदिर बूढ़ावर में देर रात हवन किया गया। 


प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा राम जानकी की मूर्ति को डोली में बैठाकर पूरे गांव का चक्रमण किया गया। राम जानकी की डोली यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा। लोगों इस दौरान भगवान की पूजा अर्चना की। राम जानकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञाचार्य पंडित अवधेश मिश्र के देख रेख में मनोज मिश्र ने श्रद्धालुओं के कलश बैदिक मंत्रोचार के बीच बेदियो पर स्थापित कराया यात्रा में अशोक मिश्र मुन्ना पाण्डेय शेखर छोटू रिंटू पाण्डेय मिंटू मिश्र दिनेश पाण्डेय गणेषु कार्तिकेय मिश्र गोल्डु गुलसन तिवारी अन्नू मिश्र रंनु रोहित टिंकल मुखिया मिश्र सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments