Ticker

6/recent/ticker-posts

24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

प्रेस नोट जनपद बलिया

दिनांकः-03.04.2022


थाना  चितबड़ागांव  पुलिस  द्वारा  एक मैजिक वाहन में  24 पेटी (कार्टून) कुल  207.36  अवैध 8PM फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।


श्रीमान्  पुलिस  अधीक्षक बलिया महोदय श्री राज करन नय्यर* के निर्देशन में तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब का निष्कर्षण व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना चितबड़ागांव पुलिस को मिली सफलता ।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2022 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा  मुखबीर की सूचना पर मानपुर गेट के पास  से समय करीब 19.40 बजे  *अभियुक्त मंगल राय पुत्र विजय बहादुर राय निवासी गोरिया टोला छपरा मुफस्सिल सरन बिहार* एक मैजिक वाहन में लदे 24 पेटी (कार्टून) में कुल 207.36  अवैध 8PM फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । 

उक्त के सम्बन्ध में थाना चितबड़ागांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

*पंजीकृत अभियोगः-*

1. मु0अ0स0- 47/22 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम थाना चितबड़ागांव बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-*

1. मंगल राय पुत्र विजय बहादुर राय निवासी गोरिया टोला छपरा मुफस्सिल सरन बिहार

*बरामदगी का विवरण:-*

1. 40 पेटी 8PM अवैध अंग्रेजी शराब (207.36 लीटर)

2. 01 अदद मैजिक UP-32 AN-8026  

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*

1. प्र0नि0 निहार नंदन कुमार थाना चितबड़ागांव बलिया

2. हे0का0 सत्य प्रकाश सिंह थाना चितबड़ागांव बलिया 

3. का0 अभिषेक दूबे थाना चितबड़ागांव बलिया



*सोशल मीडिया सेल*

   *जनपद बलिया*

Post a Comment

0 Comments