Ticker

6/recent/ticker-posts

बड़े हर्षोल्लास के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए,मनाया गया ईदमिलादुन्नबी



रिपोर्ट- मु० सरफराज

जशने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो वसल्लम का जलसा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

खबर जनपद बलिया से है जहा  मनियर थाना अंतर्गत रबीउलअव्वल का जलसा जुलूस उत्तर प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार निकाला गया। 

मक्का में जन्म लेने वाले हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है उनकी माँ का नाम हजरत अमीना बीबी और पिता का नाम हजरत अब्दुल्लाह था वे पैगंबर हजरत मोहम्मद ही थे जिन्हें अल्लाह ताला(ईश्वर नें) ने सबसे पहले पवित्र कुरान आता की थी इनके बाद पैगंबर साहब ने पवित्र कुरान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया हजरत मोहम्मद साहब का उपदेश था की मानवता को मानने वाला ही महान होता है।

जशने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि  वसल्लम आज ही के दिन दुनिया में आये और आज ही के दिन दुनिया से पर्दा किए आज ऐसे शख्सियत का मिलादु उन नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जुलूस पूरे दुनिया में मनाया जाता है। इनके आने से पहले बेटियों को जिंदा दफना दिया जाता था लेकिन जब आप दुनिया मे तशरीफ़ लाए तो इंसानियत का पाठ लोगों को पढ़ाते हुए लोगों को इंसान बनाया बेटा बेटी का फर्क दूर किया और बेटियों को सम्मान मिला। 

आज उसी शख्सियत का जशने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया जशने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ग्राम रामपुर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए रामपुर जमा मस्जिद के इमाम जौहर अली व दूसरी मस्जिद के इमाम कारी  रज्जाक साहब छोटे-छोटे बच्चों के साथ जुलूस निकालकर घर घर जाकर खुशियां मना रहे है। 

हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि  वसल्लम पूरी दुनिया की इंसानियत का पाठ पढ़ाये उन्होंने कहा इंसान वही है जो दूसरे से मोहब्बत करें अपने पड़ोस को देखें अपने भाई को देखें किसी जात मजहब का नहीं इंसान को देखना है इंसान ही सबसे बड़ा धर्म है। हम सब लोग हिंदुस्तान को अमन चमन के लिए दुआ खानी भी हुई जहां दुआ खानी में कोरोना से निजात पाने के लिये देश में अमन चमन रहे हिंदू मुसलमान एक दूसरे के दुख सुख में रहें यही दुआ मांगी जा रही थी। 

उक्त अवसर पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उप निरीक्षक बीरबल यादव, गुरु प्रताप सिंह, पुलिस फोर्स के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में चक्रमण करते रहे बड़ी धूमधाम वह सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार जशने ईद मिलादुन्नबी का जलसा संपन्न हुआ।इस साल यानी 2021 में ईद मिलाद उन नबी पूरे भारत मे 19 अक्टूबर को मनाया जा २हा है। आइए सुनते हैं रामपुर मस्जिद के इमाम साहब की जुवानी क्या कह रहे हैं।









Post a Comment

0 Comments