Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों और अछूतों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया: डॉक्टर इमरान



कानपुर ,उत्तर प्रदेश।।समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में संविधान रक्षा दिवस एवं विचार गोष्ठी सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई जिसका संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया।

संविधान रक्षा दिवस एवं विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

संविधान रक्षा दिवस एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू इंदौर मध्य प्रदेश के एक महार परिवार में हुआ था इनका पूरा नाम भीमराव रामजी आंबेडकर था इनके पिता का नाम मालोजी  सकपाल था 

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि डॉक्टर साहेब ने संविधान में समाज के हर वर्ग को उनके अधिकार वह अपनी बात कहने का अधिकार दिया है परंतु आज देश में भाजपा सरकार आम जनता की आवाज को दबाकर हिटलर शाही में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है यह देशवा देश की जनता के लिए शुभ संकेत नहीं हैं डॉक्टर इमरान  ने आगे बताया कि बाबा साहेब के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलकर व संविधान को बचाने व उसकी रक्षा के लिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूती प्रदान करके पुनः दोबारा मुख्यमंत्री बनाना होगा।

 यही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी!गोष्टी में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष राजा बाजपेई अजय यादव अज्जू निखिल यादव उदय द्विवेदी राजू पंडित जकी उद्दीन दीपक खोटे  नवीन जय नीरज शरद पांडे अनूप यादव अंकित यादव संतोष यादव राजू पहलवान रमेश यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments