Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुधीर दुबे ने की सवर्ण आयोग के गठन की मांग



अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा बिहार प्रांत की प्रदेशीय कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष/कोर कमेटी सदस्य सुधीर दुबे व राष्ट्रीय संरक्षक सुरेंद्र दुबे विशेष तौर पर उपस्थित हुए। भगवान परशुराम की पूजा उपरांत सुधीर दुबे ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा, भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही नहीं बल्कि हर वर्ग के पूजनीय हैं। आज हर वर्ग के लिए न्याय मांगने को अलग-अलग आयोग जैसे अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा आयोग, अनुसूचित आयोग हैं लेकिन सवर्ण आयोग नहीं है। ब्राह्मणों के लिए या अन्य सवर्णों के लिए किसी प्रकार का कोई आयोग नहीं है। केंद्र सरकार सवर्ण आयोग का गठन करे एवं केंद्र सरकार ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एससी एसटी एक्ट की तर्ज पर ब्राह्मण एक्ट का कानून भी संसद में पास करे। इसके अलावा भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी का ऐलान करे। भारत सरकार और राज्य सरकार भगवान परशुराम के नाम पर बिहार के किसी भी जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना करे।उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य समाज हित मे कार्य करना तथा मुख्य नारा संरक्षण नही अमीरों को आरक्षण सभी गरीबों को है।हम अपने संगठन के सभी सदस्यों के माध्यम से गरीब की मदद करतें है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सुरेंद्र दुबे ने संबोधित किया तथा कहा कि आज कल देश मे कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था सहित जनजीवन बेहाल हो गया है सरकार को गरीब ब्राह्मणों सहित मंदिरों में पूजा पाठ कर अपनी जीविका चलाने वाले ब्राह्मणों को आर्थिक मदद करनी चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंश तिवारी, सिवान जिला संयोजक सौरभ पाठक,माधव शास्त्री, कुंदन बाबा,दीपक तिवारी ,सूरज,संदीप दुबे, राजीव रंजन, सुनील आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments