Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा का दोहरा चरित्र: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महाभारत के धृतराष्ट्र के तरह मोहग्रस्त●संजय यादव





चिलकहर (बलिया)भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महाराष्ट्र मे भाजपा सरकार बनाने के लिये ठीक वैसे ही व्याकुल भारत बने है जैसे महाभारत काल मे दुर्योधन को सिंहासन पर आरूढ़ करने के लिये धृतराष्ट्र व्यग्र थे, यह कहना है सपा के वरिष्ठ युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय यादव का जो महाराष्ट्र मे सडक पर  उमडी भीड पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के वयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।



जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महाराष्ट्र मे सडक पर उमडी भीड के लिए प्रदेश सरकार पर तो मुखर दीखे परन्तु विगत दिनों दिल्ली  एवं  सूरत मे  सडकों ए्वं रेलवे स्टेशनो पर उमडी भीड पर इसलिए मौन साधे रहे कारण था दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था केन्द्र सरकार की जिम्मे होने के कारण सीधे केन्द्रीय गृहमंत्री दोषी होते और गुजरात मे भाजपा की सरकार थी इसलिए कोई भी प्रतिक्रिया करने से बचते दीखे।



 श्री यादव के कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह वयान भाजपा के दोहरा चरित्र को उजागर करता है  राष्ट्रीय प्रवक्ता के वयान की घोर निन्दा करते हुए मै उन्हें सुझाव देना चाहूंगा कि वह वैश्विक महामारी के स्थिति में राजनैतिक विद्वेष संकीर्ण मानसिकता से उपर उठ कर राष्ट्र हित पर विचार करते हुए अनर्गल प्रलाप से बचे।

Post a Comment

0 Comments