Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रिय कवि व लेखक ऋषभ कुमार भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 से हुवे सम्मानित



 जयपुर, राजस्थान  यपुर, राजस्थान में भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के द्वारा आयोजित भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 सम्मान सामारोह में सभी राज्यों से 121 प्रभावशाली लोग चुने गए थे,जिसमें धनबाद झारखंड निवासी ऋषभ कुमार को भी सम्मानित किया गया,
 जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायत राज संस्थान ऑडिटोरियम में 10 नवंबर 2019 को आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किए गए। यह सम्मान उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्र में सेवा करने के लिए मिली। फिलहाल वो हल्दिया इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में सिवाल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र भी है।
भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) जयपुर, राजस्थान द्वारा आयोजित समारोह मे माननीय सांसद जयपुर रामचरण बोहरा, विधायक जयपुर अशोक लाहोटी जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती ममता शर्मा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी)  नंदकुमार तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन जी, सोनू छाबड़ा जी  गरिमामय उपस्थिति रही।
कवि व लेखक ऋषभ कुमार को सामाजिक उत्कृष्टता व जिम्मेदारी के उच्चतम मानक प्रदर्शित तथा सामाजिक कार्यों के लिए भारतीय अटल गौरव रत्न 2019 से सम्मानित किया गया ,इसके पूर्व इन्हें कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है!धनबाद झारखंड के ऋषभ कुमार को मिले सम्मान से पूरे धनबाद में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments