सिकन्दरपुर। बलिया मार्ग पर खड़सरा चट्टी के समीप पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्र के सिवानकला गांव निवासी मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के बड़े भाई नेहालुद्दीन रिजवी(82) का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गुरुवार की दोपहर में बलिया से खरीदारी करके दोपहिया वाहन से आ रहे थे कि सामने से तेज गति से जा रहे टेंपो ने उनके वाहन में धक्का मार दिया। जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसने भी इस दुःखद समाचार को सुना वह जहां था वहीं से अस्पताल के लिए दौड़ पड़ा।
0 Comments