Ticker

6/recent/ticker-posts

लोक सभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत रखने को लेकर bjp की बेल्थरा इकाई की बैठक हुई सम्पन्न


बेल्थरारोड(बलिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिशन 2019 के लिए महाअभियान के तहत कार्यक्रम की रुख रेखा की तैयारी बैठक नहर सिंचाई विभाग के अतिथि गृह मे सम्पन्न हुई।लोक सभा चुनाव अपनी पकड मजबूत रखने हेतु  पार्टी ने कमर कस लिया है। आगामी घोषित अभियान मे बाईक  रैली, पद यात्रा, कमल ज्योति जैसे 15 अभियान का भारी भरकम  कार्यक्रम लेकर कार्यकर्ताओ के बीच आयी है। पदाधिकारियो की बैठक मे वक्ताओ ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का हृदय होता है जिस तरह हृदय शरिर को आक्सीजन से संचालित करता है उसी तरह पार्टी को कार्यकर्ताओ की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित है इसमे किसी एक ब्यक्ति की मन मर्जी नही चलती है।लोकहित में पार्टी अपना निर्णय निर्धारित करती है, वही होता है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, विस प्रभारी अनुप चौबे, लोकसभा प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय, विस संयोजक विरेन्द्र चौहान, सांसद रविन्द्र कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखते हुए विस्तृत जानकारी दिये।बैठक मे अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष व लधु उघोग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक देवेंन्द्र कुमार गुप्त एड्वोकेट, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह, सुर्य प्रकाश सिंह दीपू, रणजीत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मदेव सिंह, प्रमोद सिंह, दयानन्द वर्मा, रामसिंह पटेल,देवनारायण प्रजापति, सुरेन्द्र चौहान,वीरेन्द्र चौहान, महामंत्री प्रमोद बौद्ध,विशाल मौर्या आदि रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह  ने किया।

रिपोर्ट-अरविन्द कुमार यादव

Post a Comment

0 Comments