उन्होंने सभी अध्यक्षों से कहा कि अपनी निकाय को बेहतर बनाने के लिए ऐसा कार्य प्रस्तावित कराएँ, जिससे धनराशि का पूरी तरह सदुपयोग हो। नगरपालिका क्षेत्र में जल उपचार कार्य में खर्च के विवरण के बारे में ज़िलाधिकारी ने कड़ाई से पूछताछ किया। कहा कि इसमें सत्यापन भी कराएँ। सरकारी धन का कहीं भी दुरुपयोग हुआ तो जवाबदेही तय कर बड़ी कार्रवाई होगी। प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ज़ोर दिया। इसके बाद नपा रसड़ा के प्रस्तावित कार्य के बारे में जानकारी ली। बैठक में प्रभारी अधिकारी नगर निकाय सीआरओ त्रिभुवन, नपा बलिया अध्यक्ष मिठाई लाल, नगर पंचायतसहतवार की अध्यक्ष सरिता सिंह, मनियर की अध्यक्ष ऋतु देवी, बांसडीह के सुनील सिंह सहित अन्य निकाय के अध्यक्ष व ईओ मौजूद थे।
0 Comments