Ticker

6/recent/ticker-posts

दिव्यांगजनों के होली मिलन में बोली ' केतकी ',संघर्ष के लिए हर पल तैयार



बलिया/(ब्यूरो)-अखिलभारतीय दिब्यांग संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा सहतवार बड़े पोखरे पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो दिब्यांग भाईयो सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने बढचढ कर भाग| लिया। जिसका मुख्य अतिथि केतकीसिह ( पूर्व बाँसडीह विधान सभा प्रत्याशी) व विशिष्ट अतिथि दिब्यांगजन अधिकारी बलिया कृष्णकान्तराय थे।
    वहाँ उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए केतकीसिह ने कहा कि मै संजयसिह को हमेशा अभारी रहूँगी कि उन्होने दिब्यांग भाईयो के लिए ऐसा भव्य कार्यक्रम किया और हमे मुख्य अतिथि के रुप मे जगह दिया। होली मिलन आपसी भाई चारे का संदेश देता है। जिसमे हरेक जाति धर्म के लोग एक साथ एक जगह पर एकत्रित होकर एक दुसरो के गले मिलते है। यह समय बहुत ही सुखद होता है। मै  आप लोगो के सहयोग से चुनाव लड़ी और थोड़ा मतो से हार गयी। लेकिन इसका हमे थोड़ा भी अफसोस नही होता है क्योकि अभी भी आप लोगो का सहयोग और प्यार हमारे प्रति बना हुआ है। मै आप लोगो की लड़ाई हमेशा लड़ी हूँ और हमेशा लड़ती रहूँगी आप जहाँ भी बुलाएंगे वहाँ हमेशा हर स्तर सहयोग करुँगी । बस आप लोगो का प्यार और स्नेह हमेशा हमारे प्रति ऐसा ही बना रहे। 
       इस अवसर पुनमगुप्ता,गीताकुमारी,संध्यादुबे,सुनीतातिवारी,ललीतादेवी,मन्टूयादव,जयशंकरप्रसाद ,गंगाधरराय,सन्तोषतिवारी आदि अन्य लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जगरनाथतिवारी व संचालन धर्मेन्द्रतिवारी ने किया।

Post a Comment

0 Comments