Ticker

6/recent/ticker-posts

गोवंश की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त चढ़ा सिकन्दरपुर पुलिस के हत्थे


बलिया - पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 02 राशि गोवंश (गाय) और 01 अदद गाड़ी महिन्द्रा वाहन पीकअप बरामद किया गया है।

अभियुक्त का नाम पता: आकाश कुमार पुत्र जयकरन निवासी ग्राम बिरैचा थाना घोसी जनपद मऊ।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0स0- 358/2025 धारा 3/5A/8 गोबध नि0अ0, 11 पशु क्रूरता अधि0, 207 MVACT थाना सिकन्दरपुर बलिया।


बरामदगी: 02 राशि गोवंश (गाय), 01 अदद महिन्द्र पिकअप वाहन नम्बर UP54BT4047।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 नीरज यादव, हे0का0 विनोद सिंह, का0 मुकेश भारती थाना सिकन्दरपुर बलिया।

Post a Comment

0 Comments