Ticker

6/recent/ticker-posts

वंदेमातरम पर विचार गोष्ठी का आयोजन



✍️शकील खान


बैरिया #बलिया - 

द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल गोन्हिया छपरा में वंदे मातरम पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन स्कूल परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गीत की प्रस्तुति से हुई।

मु0 फहीम ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत देश की सबसे बड़ी पहचान है। प्रोफेसर सुभाष सिंह ने विद्यालय परिवार की निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रोफेसर हरिकंचन सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक की भूरी भूरी प्रशंसा की। कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यशवंत सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय निरंतर अग्रसर है।


कार्यक्रम में आगरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कामेश्वर सिंह और लल्लन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 एम ए खान ने किया और आये हुये अतिथियों का आभार आर डी सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments